पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा के पूर्व विधायक ने कहा आईएएस और आईपीएस कैडर समाप्त किया जाए

भाजपा के पूर्व विधायक ने कहा- आईएएस और आईपीएस कैडर समाप्त किया जाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा नेता व पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का कैडर समाप्त कर दिया जाए। इनसे समाज को कोई लाभ नहीं, इनसे सिर्फ नखरे और भ्रष्टाचार ही मिलता है। ध्रुवनारायण सिंह ने सोशल मीडिया (ट्विटर और फेसबुक) पर इसे लेकर पोस्ट भी डाला है। उन्होंने कहा है कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जो कैडर पोस्ट की नियुक्तियां होती हैं, मसलन आईएएस, आईपीएस और आईएफएस, इनको धीरे-धीरे समाप्त होना चाहिए। क्योंकि इन सफेद हाथियों से देश का कोई भला नही होने वाला।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक आईएएस अफसर पर सरकार औसतन एक करोड़ रुपए सालाना खर्च करती है। और आउटपुट में कुछ नहीं। इस पर बहस होनी चाहिए। इस पोस्ट को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि काफी समय से यह विचार है। जब देश में एक्सपर्ट हैं तो एक ही आईएएस अधिकारी कृषि, उद्योग, वित्त या सड़क का एक्सपर्ट कैसे हो सकता है। ये कोई ‘सुपर मानव’ तो हैं नहीं। दस गाड़ी और 20 नौकर-चाकर रखते हैं, इसीलिए सही दिशा में काम नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि वे इस बारे में मोदी को पत्र भी लिखेंगे।

फेसबुक और ट्विटर पर लिखा - अभा सेवा के अधिकारियों से नखरे और भ्रष्टाचार ही मिलता है
खबरें और भी हैं...