पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कमलनाथ का ट्वीट अब प्रदेश की बेटी प्रीति को भी न्याय मिलने की उम्मीद

कमलनाथ का ट्वीट- अब प्रदेश की बेटी प्रीति को भी न्याय मिलने की उम्मीद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल|पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद कमलनाथ ने शनिवार को ट्वीट कर कहा है कि मोदी जी के कहने के बाद कि ‘कोई भी गुनहगार नहीं बचेगा, बेटियों को न्याय मिलेगा’ के बाद मध्यप्रदेश की बेटी प्रीति रघुवंशी के मामले में भी न्याय मिलने की उम्मीद जाग गई है। उम्मीद है कि अब शिवराज अपने मंत्री पर कार्यवाही कर मोदी जी की बात पर अमल करेंगे।

कमलनाथ ने कहा है कि 28 दिन बीत चुके हैं, इसके बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है। शिवराज व भाजपा मंत्री को खुला संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। खुद को बेटियों का मामा कहलवाने वाले शिवराज एक भांजी को न्याय नहीं दिलवा पा रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जबकि मुख्यमंत्री अक्सर यह कहते हुए नहीं थकते हैं कि जब तक मैं हूं कोई भी बहन बेटी खुद को असुरक्षित नहीं समझे। सबको न्याय मिलेगा। बहन बेटियों को सताने वाले की कमर तोड़ने की बात कहने वाले एक मंत्री के आगे असहाय नजर आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...