बाइक से आए बदमाशों ने कारों में की तोड़फोड़
भोपाल|नेहरू नगर इलाके में बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने वाहनों में तोड़फोड़ की। जानकारी के मुताबिक रात करीब दो बजे नेहरू नगर इलाके में लोगों की नींद बाइक की आवाजों और गाली-गलौच सुनकर खुली, तो सभी बाहर आए। बाहर आने पर दो बाइक पर बदमाश हाथ में डंडे लेकर जाते दिखे। बदमाशों ने वाहनों को नुकसान पहुंचाया था। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने एक को हिरासत में भी ले लिया, लेकिन मामला दर्ज नहीं होने से पुलिस ने उसके खिलाफ सिर्फ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।