पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार ने बाइक को 20 फीट तक घसीटा, स्टॉप पर खड़े चार लोगों को भी उड़ाया

कार ने बाइक को 20 फीट तक घसीटा, स्टॉप पर खड़े चार लोगों को भी उड़ाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| होशंगाबाद रोड पर तेज रफ्तार कार एक बाइक को टक्कर मारने के बाद उसे करीब 20 फीट तक घसीटते हुए ले गई। इसके बाद ड्राइवर ने बस स्टॉप पर खड़े एक बच्चे समेत तीन और लोगों को रौंदते हुए डिवाइडर पर कार चढ़ा दी। पलटकर एक चक्कर घूमने के बाद कार रुक पाई। हादसा मिसरोद रोड स्थित सकलेचा अस्पताल के पास हुआ था। आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

भीम नगर निवासी 50 वर्षीय रामनिवास यादव ने मिसरोद पुलिस को बताया के वे अपनी बाइक से दूध और मठा लेकर मिसरोद जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार मेरी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक करीब 20 फीट तक घिसट गई। इसके बाद कार ने बस स्टॉप के पास खड़ी संगीता गुलाठिया, कमल बाघ और हर्षित को भी उड़ा दिया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद घूमते हुए पलट गई।

खबरें और भी हैं...