युवती को चाकू मारने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस ने लिया इनाम का सहारा
भोपाल| मोती मस्जिद से बाणगंगा तक तीन किमी तक युवतियों से छेड़छाड़ कर चाकू मारने वाले बदमाशों का पुलिस तीन दिन बाद भी पता नहीं लगा पाई है। पुलिस ने मनचलों का पता लगाने के लिए अब इनाम का सहारा लिया है। आरोपियों पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है।
शाहजहांनाबाद निवासी 26 वर्षीय आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक पर रविवार शाम साढ़े 6 बजे बाणगंगा चौराहा पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के वक्त वह अपनी छोटी बहन के साथ न्यू-मार्केट जा रही थी। बाइक सवार तीनों मनचले मोती मस्जिद से उनका पीछा कर रहे थे। टीआई जहांगीराबाद प्रीतम सिंह ठाकुर के अनुसार सीसीटीवी फुटेज धुंधले होने के कारण आरोपियों की ठीक से पहचान नहीं हो पा रही है। सभी थानों को फोटो भेजें गए हैं।