छात्रा के भाई के अाते ही बाइक छोड़कर भागा बदमाश
भोपाल| हमीदिया रोड पर बाइक सवार बदमाश ने घर के बाहर से 8वीं की छात्रा को अश्लील इशारे से बुलाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। घटना का पता चलते ही परिजनों ने आरोपी का पीछा किया। हड़बड़ी में आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। हनुमानगंज पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापे मारे लेकिन वह नहीं मिला।