फांसी लगाते ही पत्नी ने पकड़ा फिर भी नहीं बचा पाई जान
पिपलानी इलाके में भेल सोसायटी के एक कर्मचारी ने घर में फांसी लगा ली। आवाज सुनकर कमरे में पहुंची प|ी ने पति को पकड़कर उठाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे उन्हें नहीं बचा पाईं। फांसी लगाने के दौरान मृतक नशे में था।
एन-2 बी सेक्टर पिपलानी निवासी 45 वर्षीय विकास गजभिए पिता श्यामलाल गजभिए भेल सोसायटी में थे। वे अपने दो बच्चों और प|ी के साथ रहते थे। सोमवार रात को विकास नशे में घर पहुंचे। बच्चे टीवी पर क्रिकेट मैच देख रहे थे, जबकि प|ी काम कर रही थी। विकास साड़ी लेकर अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद आवाज सुनकर बच्चे कमरे में पहुंचे तो पिता को फंदे पर छटपटाते देखकर चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर प|ी भी वहां पहुंच गई। उन्होंने चिल्लाते हुए विकास को पकड़ लिया।
विकास का वजन काफी होने के चलते प|ी और बच्चे उन्हें उठाने की काफी कोशिश करते रहे, लेकिन वे उन्हें नहीं बचा पाए। परिजनों के मुताबिक चार-पांच महीने से विकास काम पर भी नहीं जा रहे थे। अपने मुताबिक ही जिंदगी जीते थे। एएसआई मेहपाल सिंह के अनुसार अब तक पूछताछ में खुदकुशी के कारण स्पष्ट नहीं हो पाएं हैं। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
पिपलानी इलाके में नशे में भेल सोसायटी के कर्मचारी ने लगाई फांसी