केबल ऑपरेटर ने हैथवे को लगाई 90 लाख की चपत
हैथवे केबल नेटवर्क कंपनी को लोकल ऑपरेटर ने 90 लाख की चपत लगा दी। पूर्व पार्षद के पति ने अनुबंध तोड़कर साढ़े पांच हजार से अधिक सेटटॉप बॉक्स अपने पास रख लिए। एमपी नगर पुलिस को आवेदन की जांच पर मामला दर्ज करने में ढाई महीने का समय लग गया।
शाहपुरा निवासी धर्मेंद्र सिंह हैथवे केबल नेटवर्क कंपनी एमपी नगर स्थित ऑफिस में मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि ढाई महीने पहले उन्होंने अरेरा कॉलोनी निवासी केबल आॅपरेटर सुनील बाखरू समेत अन्य के खिलाफ अमानत में ख्यानत की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि सुनील की प|ी काजल बाखरू पूर्व पार्षद हैं। उनकी केबल ई-7 अरेरा कॉलोनी, 1100 क्वार्टर और शाहपुरा तरफ है। अनुबंध के तहत उन्हें 56 सौ सेटटॉप बॉक्स दिए गए थे। इसके साथ ही सुरक्षा निधि जमा करना तय हुआ था, लेकिन सुनील ने सेटटॉप बाॅक्स लेने के बाद किसी और कंपनी से अनुबंध कर लिया। न तो उन्होंने सेटटॉप बाक्स लौटाए और न ही सुरक्षा निधि जमा की। धर्मेंद्र ने आरोप लगाए कि सुनील ने अपने रिश्तेदारों मनोज, अनिल, धीरज, आरती, चंदूलाल, सुरेश, मुकेश, कंचन, शनि और ज्योति के नाम पर फार्म बनाई थी।