पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईकोर्ट ने मांगा गैंगरेप के आरोपियों का रिकॉर्ड

हाईकोर्ट ने मांगा गैंगरेप के आरोपियों का रिकॉर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल गैंगरेप मामले के आरोपियों से जुड़े भोपाल सेशन कोर्ट के सभी रिकॉर्ड तलब किए हैं। जस्टिस एसके सेठ और जस्टिस नंदिता दुबे की खंडपीठ ने कहा कि रिकॉर्ड आने के बाद ही आरोपियों की अपील पर सुनवाई की जाएगी। मामले पर अगली सुनवाई 18 जून को होगी। गौरतलब है कि 31 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे पीएससी कोचिंग से घर लौट रही एक छात्रा के साथ हबीबगंज स्टेशन के पास चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। युवती करीब तीन घंटे तक प्रताड़ना की शिकार हुई। छात्रा को रिपोर्ट दर्ज कराने में ही काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

खबरें और भी हैं...