पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक करोड़ रुपए में खरीदे ढाई लाख बारदानेे, क्वालिटी ऐसी कि हाथ लगाते ही फट रहे

एक करोड़ रुपए में खरीदे ढाई लाख बारदानेे, क्वालिटी ऐसी कि हाथ लगाते ही फट रहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीज विकास निगम में बारदानों की खरीदी में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जब बीज विकास निगम ने खरीदे गए ढाई लाख बारदानों की जांच की तो पता चला कि क्वालिटी भी खराब थी। क्वालिटी इतनी घटिया है कि इनमें हाथ लगाते ही छेद हो जाता है। बरदानों की सप्लाई करने वाली कंपनी को वापसी के लिए लिखा तो गया, लेकिन निगम ने बारदाने वापस नहीं कराए। बीज विकास निगम में बारदाने (जूट बैग) की खरीदी सालाना होती है। पिछले साल अगस्त में निगम के केंद्रों पर वितरण के लिए ढाई लाख बारदाने खरीदे गए थे। इनकी कीमत एक करोड़ आठ लाख रुपए थी, जो कोलकाता की गिरिराज नेचर केयर बैग्स से खरीदे गए थे। बीज विकास निगम ने ही कंपनी को पत्र लिखा था कि बारदानों की गुणवत्ता संतोषप्रद नहीं है। इन बैग्स में अंगुली डालने पर आसानी से छेद हो रहे हैं। टेंडर के समय जो नमूने पेश किए गए थे, उसकी तुलना में सप्लाई वाले बैग्स की गुणवत्ता बहुत घटिया है। वहीं बीज विकास निगम के एमडी विनय कुमार वर्मन से जब इस संबंध में पूछा तो वे बोले इस मामले में दफ्तर में ही बात करूंगा।

बीज विकास निगम को कंपनी से खराब गुणवत्ता वाले बारदाने सप्लाई हुए थे। ये मामला संज्ञान में आते ही कंपनी को बदलने के निर्देश दिए थे। घटिया गुणवत्ता वाले बारदाने इस्तेमाल नहीं किए गए। अभी शिकायत क्या है, देखना पड़ेगा। माधव सिंह दांगी, चेयरमैन, बीज विकास निगम

खबरें और भी हैं...