पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिर गंदगी के ढेर, फिर खुले में जल रहा कचरा

फिर गंदगी के ढेर, फिर खुले में जल रहा कचरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विशेष संवाददाता | भोपाल

राजधानी की सफाई व्यवस्था एक बार फिर बेपटरी हो गई है। स्वच्छता सर्वेक्षण को डेढ़ माह बीत चुके हैं। रिजल्ट का इंतजार है। शहर में स्वच्छता की भले ही कोई भी रैंकिंग आए, लेकिन सफाई व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। आलम यह है कि शहर से सिर्फ 50% ही कचरा उठाकर आदमपुर छावनी भेजा जा रहा है, यानी शेष 50% कचरा या तो जलाकर नष्ट किया जा रहा है या फिर शहर में ही खाली और गहराई वाले स्थानों में डालकर भराव किया जा रहा है। शहर में डंप हो रहा और जलकर जहरीले धुएं में तब्दील हो रहा कचरा न केवल शहर की आबोहवा दूषित कर रहा है, बल्कि शहरवासियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डाल रहा है।

त्रिलंगा ई-8 सफाई कर्मचारी ही कचरे को जलाकर नष्ट कर देते हैं। आसपास के सभी इलाकों का यही हाल है। शाहपुरा और त्रिलंगा के बीच मौजूद पहाड़ियों के किनारे या खाली प्लॉट पर कचरे का ढेर लगाकर इसे आग के हवाले कर दिया जाता है।

1

छोला रोड पुराने पेट्रोल पंप के पास खाली मैदान में कचरा फेंक दिया जाता है। दिनभर यहां आग सुलगती रहती है या मवेशी कचरे के ढेर को बिखेरते रहते हैं।

2

दानिश नगर मैदान में आसपास के सभी इलाकों का कचरा डंप किया जा रहा है। दिनभर तेज हवाओं के साथ यह कचरा धूल के साथ उड़ता रहता है।

3

स्लाटर हाउस कब्रिस्तान के पास खाली जगह में कचरा डंप किया जा रहा है। निचली सतह को कचरे से भरकर पूरा जा रहा है।

4

15 मई तक आएगा रिजल्ट

स्वच्छता सर्वेक्षण का रिजल्ट 15 मई तक आने की संभावना है। इस साल सर्वेक्षण का परिणाम शहर की जनता के फीडबैक पर ज्यादा निर्भर करेगा। पिछले साल स्वच्छता सर्वेक्षण का रिजल्ट 4 मई को आया था।

स्वच्छता सर्वेक्षण का रिजल्ट अगले माह 15 मई तक आ सकता है। उम्मीद है हम फिर से बेहतर स्थिति में आएंगे। कचरा नहीं उठने की कहीं से भी शिकायत आती है तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा। ज्यादातर जगहों से कचरा वक्त पर उठा लिया जाता है। - एमपी सिंह, अपर कमिश्नर, नगर निगम, भोपाल

खबरें और भी हैं...