‘हमारे जीवन का हिस्सा बन गए हैं जंकफूड’
सांची बौद्ध विश्वविद्यालय द्वारा मेडिसन फ्री जीवन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। समन्वय भवन में आयोजित कार्यशाला में सर्जन डॉ. प्रवीण चोरड़िया ने दवा मुक्त जीवन के कुछ सूत्र बताएं। उन्होंने कहा कि जंकफूड, मैदा, शक्कर और सफेद नमक हमारे जीवन का हिस्सा बन गए हैं। इससे दूर रहकर हम स्वस्थ रह सकते हैं। विवि के कुलपति डॉ. यज्नेश्वर शास्त्री ने कहा कि हमें जैविक भोजन और रसायन मुक्त दूध के साथ प्रकृति की ओर फिर से बढ़ना चाहिए। इसके लिए हमें किसानों को जैविक अनाज उगाने को प्रोत्साहित करना चाहिए। विवि के कुलसचिव राजेश गुप्ता ने विवि के समन्वित चिकित्सा केंद्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी विकृति को ठीक करने में प्रकृति का योगदान समझकर उसपर काम करना चाहिए। संचालन प्रभाकर पांडे ने किया व स्वागत भाषण डॉ. अखिलेश सिंह ने दिया।