संधारित देव स्थानों के जीर्णोद्धार की योजना बनाए सरकार
सरकार शासन द्वारा संधारित देव स्थानों को चिह्नित कर उनके जीर्णोद्धार की पूर्ण योजना बनाए। सरकार को हिंदू समाज के सभी आस्था केंद्रों पर सामाजिक न्याय विभाग एवं अन्य विभागों की तरफ से सर्व सुविधायुक्त तीर्थ यात्री निवास और धार्मिक पुस्तकालयों का निर्माण भी करवाना चाहिए। यह मांग हिंदू देवस्थान संरक्षण समिति ने की है। समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा व सचिव आशीष जैन का कहना है कि हिंदू देवस्थानों की भूमि सरकार की नहीं है। वह इसकी नीलामी का निर्णय कैसे ले सकती है। इस पर रोक लगाते हुए सरकार हिंदू देव स्थानों के संरक्षण के साथ उनकी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करे और पुजारियों के कल्याण के लिए शीघ्र कदम उठाए जाएं। यदि जल्द ऐसा नहीं किया गया, तो जन मानस के असंतोष की जिम्मेदारी सरकार की होगी।