जीवन को तीर्थ बनाओ, तमाशा नहीं: मुनिश्री
भोपाल | दिगंबर जैन धर्मशाला चौक में मंगलवार को धर्म सभा में मुनिश्री भूतबली सागर महाराज ने कहा कि जीवन को तमाशा नहीं तीर्थ बनाओ, जिसमें संयम, साधना, तप का समावेश हो। जो अपने जीवन को तपाकर तीर्थ बनाता है वह सत्य मार्ग पर चलने लगता है। उन्होंने कहा कि आकांक्षा एक नहीं अनेक हैं। एक इच्छा की पूर्ति होते देर नहीं होती कि चार नई इच्छएं पुनः जागृत हो जाती हैं ।