पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धरने पर डटे रहे डिप्लोमा इंजीनियर्स चार मंत्रियों से मिले, ज्ञापन भी सौंपा

धरने पर डटे रहे डिप्लोमा इंजीनियर्स चार मंत्रियों से मिले, ज्ञापन भी सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेशभर से आए सब इंजीनियर्स ने मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना दिया। संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने नरोत्तम मिश्रा, जयभान सिंह पवैया, लालसिंह आर्य समेत चार मंत्रियों से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। चिनार पार्क में दिए गए धरने के दौरान सभा भी हुई, जिसे संगठन के संरक्षक राजेंद्र सिंह भदौरिया, प्रांताध्यक्ष सुरेश द्विवेदी, महामंत्री आरएस कुशवाह, दिलीप गुप्ता सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र के समान ग्रेड पे 4800 रुपए करने, 30 साल की सेवा पूरी करने पर तृतीय पदोन्नति वेतनमान 7600 रुपए और संविदा पर कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को रेगुलर करने की मांगें अभी तक पूरी नहीं की गईं। शासन ने पिछले साल मांगों के निपटारे के लिए अधिकारियों की एक हाई पावर कमेटी भी बनाई। कमेटी ने भी कोई सुनवाई नहीं की। भदौरिया ने बताया कि संगठन को शासन ने मान्य किया है। उप पंजीयक फर्म एवं सोसायटी ने धारा 27 के तहत जानकारी दी है।

खबरें और भी हैं...