पाटीदार समाज के 49 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, राज्यपाल आएंगी
भोपाल|पाटीदार समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन गुरुवार को सुबह 11 बजे से सीहोर जिले के ग्राम झरखेड़ा में होगा। इस दौरान 49 जोड़ों की शादी होगी। कार्यक्रम के आयोजक और समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पाटीदार ने बताया कि सम्मेलन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सांसद आलोक संजर, सीहोर विधायक सुदेश राय, मुरलीधर पाटीदार विधायक सुसनेर, सीहोर के पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, कविता पाटीदार जिला पंचायत इंदौर, फूल सिंह बेदिया पूर्व विधायक सुसनेर को आमंत्रित किया गया है।