पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अतिथि विद्वानों को हर माह 7 हजार का फायदा

अतिथि विद्वानों को हर माह 7 हजार का फायदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में पढ़ाने वाले अतिथि विद्वानों पर सरकार मेहरबान होने जा रही है। सरकार ने इन्हें भी नियमित करने की तैयारी कर ली है। अब तक इन्हें प्रति पीरियड के हिसाब से 275 रुपए मानदेय मिलता है। नए शिक्षा सत्र से इन्हें फिक्स राशि दी जाएगी। इस तरह हर महीने इन्हें करीब सात हजार रुपए का फायदा होगा।

सरकारी कॉलेजों में सालों से प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापकों की कमी है। इस कमी को दूर करने के लिए हर साल अतिथि विद्वान रखे जाते हैं। प्रदेश के कॉलेजों में अतिथि विद्वानों से शिक्षण, ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारी का काम करते हैं।

हर महीने मिलेंगे 21 हजार : नियमित होने के बाद अतिथि विद्वानों को हर महीने करीब 21 हजार रुपए मिलने लगेंगे। उनकी पीरियड लेने की बाध्यता भी समाप्त हो जाएगी। अब तक वे दिन में अधिकतम तीन पीरियड ले सकते हैं। अगर वे इससे ज्यादा पीरियड भी लेते हैं तो उन्हें तीन पीरियड का ही भुगतान होता हैै। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जुलाई-अगस्त से शुरू होने वाले नए शिक्षण सत्र से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। हर माह उन्हें सात हजार रुपए तक का लाभ हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...