पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कमला पार्क पर जुबेर के गुर्गों ने ही चलाई थी गोली

कमला पार्क पर जुबेर के गुर्गों ने ही चलाई थी गोली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमानत पर छूटने के बाद गोली मारने वाले कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना के ही गुर्गों ने ही कमला पार्क पर गोली चलाई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पिता एसटीएफ में हैं। पुलिस जुबेर का तो पता नहीं लगा पाई, लेकिन उसके अवैध निर्माण पर जरूर कार्रवाई कर दी। मंगलवार को पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर उसका निर्माण तोड़ दिया।

एएसपी जोन-3 राजेश सिंह भदौरिया के अनुसार जहांगीराबाद में गोली चलाने के बाद राजा, मोहसिन, दानिश और योगेंद्र यादव किलोल पार्क पहुंचे थे। नोमान के न मिलने पर उन्होंने दुकानदारों को धमकाते हुए हवाई फायर की थी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर पुलिस रेडियो कालोनी भदभदा रोड निवासी योगेंद्र यादव (22) पिता रमानंद यादव को मंगलवार सुबह डिपो चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पिता एसटीएफ में पदस्थ है। चारों आरोपियों ने किलोल पार्क मस्जिद के पीछे स्थित एक होटल में तोड़फोड़ कर दुकानदार को धमकाया था। इधर पुलिस ने जुबेर मौलाना के ऐशबाग इलाके में बने अवैध निर्माण को तोड़ दिया। मंगलवार को काली बस्ती शाहजहांनाबाद निवासी बदमाश फहीम बाबा अवैध निमार्ण को तोड़ने की कार्रवाई की। उस पर हत्या के प्रयास समेत 12 केस हैं।

खबरें और भी हैं...