पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विदिशा भेजा जाएगा एक लाख क्विंटल गेहूं, खुले में गेहूं रखने से परहेज

विदिशा भेजा जाएगा एक लाख क्विंटल गेहूं, खुले में गेहूं रखने से परहेज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीस मार्च से शुरू हुई गेहूं खरीदी में जिले के 52 खरीदी केंद्रों पर स्टॉक को लेकर दिक्कत बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि दो दर्जन केंद्रों पर स्टॉक की वजह से खरीदी प्रभावित हो रही है। इसको देखते हुए कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे ने एक लाख क्विंटल गेहूं विदिशा के गोदामों में भेजने का फैसला लिया है। इधर वेयर हाउस प्रबंधन ने 52 हजार मिट्रिक टन गेहूं के लिए बनाए जाने वाले ओपन कैप बनाने से हाथ खींच लिए हैं।

दरअसल वेयर हाउस प्रबंधन ने इसके लिए एडवांस राशि मांगी थी, लेकिन राशि नहीं मिलने से ओपन कैप बनाने की योजना भी अटक गई है। जिले में गेहूं परिवहन धीमी रफ्तार के चलते खरीदी केन्द्रों में किसानों से खरीदा गया एक लाख चालीस हजार क्विंटल से अधिक गेहूं खुले में पड़ा हुआ है। एडीएम ने डीएम से इस संबंध में मंगलवार को रिपोर्ट तलब की थी, लेकिन डीएम ने अब तक रिपोर्ट ही पेश नहीं की है। एडीएम जीपी माली का कहना है कि सभी खरीदी केंद्रों पर गेहूं खरीदा जा रहा है। ट्रांसपोर्टर को समय पर गेहूं उठाने की हिदायत दी गई है। पूर्व में गोदामों की कमी की बात कहकर अफसर अपना बचाव कर रहे थे, लेकिन गत दिनों हुई बारिश के बाद प्रशासन ने न सिर्फ गोदाम खोल दिए थे, बल्कि भैंसाखेड़ी और करोंद मंडी के शेडों को भी आरक्षित कर दिया था।







इधर गेहूं के परिवहन को लेकर कलेक्टर ने विदिशा में एक लाख क्विंटल गेहूं रखने का इंतजाम कर लिया है। जबकि राजधानी के बैरसिया, करोंद और भैंसाखेड़ी में बनने वाले ओपन कैंप बनाने से वेयर हाउस प्रबंधक ने इंकार कर दिया है।

खबरें और भी हैं...