पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कटनी के पास पैसेंजर ट्रेन की 4 बोगी बेपटरी, दो पलट गईं, 200 घायल

कटनी के पास पैसेंजर ट्रेन की 4 बोगी बेपटरी, दो पलट गईं, 200 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . भोपाल/कटनी | कटनी से चोपन जाने वाली 51675 डाउन पैसेंजर ट्रेन की चार बोगी शनिवार रात करीब 10 बजे पटरी से उतर गईं। इनमें से दो बोगी पलट गईं। हादसे में करीब 200 यात्री घायल हुए हंै। जिन्हें कटनी अस्पताल लाया जा रहा है। हादसा कटनी से 35 किमी दूर सलहना और पिपरियाकलां के बीच हुआ। बोगियों के बेपटरी होते ही तेज आवाज हुई और यात्री एक-दूसरे पर गिरने लगे, जिसके चलते चीख-पुकार मच गई। घटना से कटनी-सिंगरौली रेल मार्ग ठप हो गया। करीब 18 ट्रेनों का अावागमन प्रभावित हुआ है। डीआरएम जबलपुर एमके सिंह के अनुसार ट्रेन रात 9:15 बजे कटनी से चली थी। इसमें कुल आठ बोगियां थीं। रात करीब 10 बजे ट्रेन के पीछे की चार बोगी और गार्ड का केबिन बेपटरी हो गया। कटनी से मेडिकल रिलीफ ट्रेन रात 11:15 बजे घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

एक-दूसरे पर गिरे लोग, चीख-पुकार मची
कटनी से 35 किमी दूर हादसा

कटनी-सिंगरौली रेल मार्ग ठप
देर रात तक घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा।

खबरें और भी हैं...