भोपाल| शहर के व्यस्त बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शनिवार को
भोपाल| शहर के व्यस्त बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शनिवार को चारों तरफ से ट्रैफिक बाधित किया गया। आंबेडकर जयंती के जलसे के लिए शुक्रवार रात से ही बेरिकेड्स लगा दिए गए। ऐसा पहली बार हुआ। ट्रैफिक पुलिस ने ज्योति टॉकीज चौराहा, प्रगति पेट्रोल पंप, डीबी मॉल चौराहा और सांची काॅम्प्लेक्स तिराहे से बोर्ड ऑफिस चौराहा तक आने रास्तों को बेरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया था। आईएसबीटी से चेतक ब्रिज तक बेरिकेड्स लगाए गए। इन रास्तों से आने वाले ट्रैफिक को अचानक डायवर्ट कर दिया गया। सरकारी अवकाश होने के कारण ट्रैफिक रोज जैसा नहीं था मगर दिनभर आम लोगों काे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार देर रात तक दो से तीन किमी का चक्कर लगाकर घूमकर जाना पड़ा। जबकि इस बारे में सुप्रीम कोर्ट की साफ हिदायतें हैं कि किसी भी सूरत में आम लोगों को परेशानी नहीं होना चाहिए।