पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कमला पार्क के पास रात 9.30 बजे हवाई फायर, दहशत से दुकानंे बंद

कमला पार्क के पास रात 9.30 बजे हवाई फायर, दहशत से दुकानंे बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमला पार्क के पास रात साढ़े नौ बजे आए दो अज्ञात लोगों ने हवाई फायर किए और यहां ठेले वालों को चेतावनी दी कि जब हमारी दुकानें बंद हैं तो हम तुम्हारी दुकानें भी नहीं लगने देंगे। हवाई फायर से यहां दहशत फैल गई और दुकानें बंद हो गईं। मामला इस क्षेत्र में लगने वाले अवैध ठेले हटाने की कार्रवाई से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। दो दिन पहले ठेले हटाने को लेकर नगर निगम और ठेला व्यापारियों के बीच संघर्ष हो गया था। शनिवार दोपहर को फिर यहां अनाउंसमेंट कराया था कि हॉकर्स कार्नर और मैन रोड पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एएसपी जोन-3 राजेश सिंह भदौरिया के अनुसार रात करीब नौ बजे रेतघाट की तरफ से दो युवक पैदल आए और दुकानदारों को धमकाते हुए फायर किए। जिसमें से एक मिस फायर हुआ है। पुलिस को मौके से लाइसेंसी पिस्तोल के कारतूस का खोखा मिला है। रेतघाट पर एक लावारिस बाइक भी मिली है। अभी तक दुकानदारों का आपसी विवाद सामने आया है, आरोपियों के संबंध में कुछ अहम सुराग मिले हैं। उधर, नगर निगम के एएचओ अजय श्रवण ने कहा कि दोपहर में अनाउंसमेंट के समय वही व्यापारी पिस्तोल लेकर घूम रहे थे जिनसे गुरुवार को विवाद हुआ था।

खबरें और भी हैं...