हमीदिया: नई एमआरआई मशीन आई, अगले महीने से मिलेगी जांच की सुविधा
राजधानी के सबसे बड़े हमीदिया अस्पताल में नई एमआरआई मशीन लगाने काम अगले कुछ दिनों के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। मशीन भोपाल आ चुकी है। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने एमआरआई मशीन के लिए बन रहे बंकर का काम जल्द खत्म करने के निर्देश दिए हैं। हमीदिया अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि यहां पर एमआरआई मशीन नहीं होने से मरीजों को प्राइवेट सेंटर पर जांच के लिए जाना पड़ता था। हालांकि पिछले दिनों मरीजों की सहूलियत के लिए नई सीटी स्कैन मशीन आ चुकी है। रोजाना यहां पर 50 से ज्यादा मरीजों की जांच की जा रही है।