जवाहर नवोदय...प्रवेश परीक्षा 21 को, प्रवेश-पत्र मिलने शुरू
भोपाल | कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 21 अप्रैल को भोपाल जिले के 8 केंद्रों पर होगा। इसके प्रवेश-पत्रों का वितरण शुरू कर दिया गया है। अभिभावकों को सूचित किया गया है कि वह अपने बच्चों का प्रवेश-पत्र बीआरसी/ जवाहर नवोदय विद्यालय रातीबड़ के कार्यालय से प्राप्त कर लें। इसके लिए इन फोन व मोबाइल नंबर 0755-2896325, 2896648, 9981310166 पर भी जानकारी ली जा सकती है।