बीई...थर्ड सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म आज भी होंगे जमा
भोपाल | आरजीपीवी द्वारा च्वाइस बेस्ड ग्रेडिंग सिस्टम के तहत आयोजित की गई बीई थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल छात्रों के पास चैलेंज के फॉर्म भरकर जमा करने का रविवार को आखिरी दिन है। इसके बाद फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया बंद हो जाएगी। इसके साथ ही विवि ने बीई व बीफॉर्मेसी के सभी सेमेस्टर की परीक्षाओं के फॉर्म भी उपलब्ध करा दिए हैं। इस संबंध में छात्र विवि के पोर्टल www.rgpv.ac.in से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।