- Hindi News
- National
- पिछले साल 434 शहरों में हम दूसरे नंबर पर इस बार 4203 शहरों के बीच हुआ मुकाबला
पिछले साल 434 शहरों में हम दूसरे नंबर पर इस बार 4203 शहरों के बीच हुआ मुकाबला
पहले स्थान पर आने के लिए ये थी चुनौतियां
1. जगह-जगह कचरे को ढेर को डंपिंग साइट तक पहुंचाना। इसके लिए निगम ने 250 नए वाहन जोड़े।
2.लोग कचरे के सेग्रिगेशन से पूरी तरह से अनभिज्ञ थे। अभियान चलाकर जागरूक किया। जगह-जगह नीले और हरे डस्टबिन रखवाए गए।
3. सड़कों और नाले-नालियों की नियमित साफ-सफाई और बाजारों में सफाई भी चुनौती थी। इन पर बराबर ध्यान रखा गया।
भोपाल| स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के बुधवार को जारी हुए परिणाम में भोपाल ने अपनी जगह कायम रखी। हालांकि भोपाल का ख्वाब नंबर वन आने का था। फिर भी इन नतीजों में सबसे खास बात यह है कि पहले मुकाबला 434 शहरों के बीच था, इस बार 4203 शहर दौड़ में थे। बुधवार शाम जैसे ही नतीजे आए महापौर आलोक शर्मा, निगम आयुक्त प्रियंका दास सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी जश्न मनाने वीआईपी रोड स्थित राजाभोज की प्रतिमा के पास पहुंचे। वे यहां ढोल और नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। साफ-सफाई की पिछले साल की तैयार बुनियाद भी काफी काम आई।
खुशी का इजहार..... स्वच्छता सर्वे में फिर एक बार भाेपाल काे देश में दूसरा स्थान हासिल होने की खुशी महापौर आलोक शर्मा ने ढोल बजाकर तो निगम कमिश्नर प्रिंयका दास ने थिरक कर मनाई।
वर्षों पुरानी कचरा खंती की साइट बदली भानपुर कचरा खंती को बंद किया गया। पूरे इलाके को राहत मिली।
200 नए कर्मचारी उतारे थे मैदान में- काम होता हुआ नजर आए इसके लिए सड़कों पर 200 सफाई कर्मियों की एक टीम उतारी। इसके अलावा वार्ड और जोन की टीमों ने अलग-अलग हाट और बाजारों सहित रहवासी इलाकों में लगातार चालानी कार्रवाई की।
ओडीएफ में मिले पूरे अंक -शहर काे खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) बनाने के लिए महापौर ने मोर्चा संभाला। रोको-टोको अभियान चलाए। सुबह-सुबह रेल पटरी पर समझाइश दी गई। मॉड्यूलर टॉयलेट लगे।
एप के माध्यम से हो रही सफाई -गंदगी की शिकायत के लिए नगर निगम स्वच्छ मैप एप ने भी भूूमिका निभाई। फोटो खींचकर एप पर अपलोड करने पर संबंधिते एएचओ के पास सूचना पहुंची नहीं कि गाड़ी भेजकर सफाई शुरू। सफाई के बाद का फोटो एप पर डालकर फौरन पुष्टि भी।
मॉनीटरिंग के लिएनोडल अधिकारी साफ-सफाई पर बारीकी से नजर रखने के लिए नोडल अधिकारी लगे। अपर आयुक्त और उपायुक्त स्तर के अधिकारियों को दो-दो तीन-तीन जोन दिए गए थे। नोडल अधिकारी सुबह-शाम अपने इलाकों में गश्त करके सफाई व्यवस्था पर नजर रखते थे। आयुक्त आकस्मिक दौरे करके नजर रखती थीं।
पब्लिक कनेक्टिविटी - लोगों को पॉजीटिव फीडबैक देने के लिए तैयार करने के लिए निगम ने अलग-अलग स्तर पर अभियान चलाए। नुक्कड़ नाटक हुए। स्कूल और कॉलेजों में बच्चों को सफाई के लिए जागरूक किया।
ये 6 बड़े बदलाव किए