पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भोपाल एक्सप्रेस में एलएचबी कोच के लिए जून तक करना होगा इंतजार

भोपाल एक्सप्रेस में एलएचबी कोच के लिए जून तक करना होगा इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर| भोपाल

हबीबगंज से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस के यात्रियों के आरामदायक सफर के लिए लगने वाले लिंक हॉफमेन बोश टेक्नोलॉजी (एलएचबी) के कोच लगने के लिए जून तक इंतजार करना पड़ेगा। इसका मुख्य कारण रैक में एसी-3 श्रेणी के दो कोच की कमी बताई गई है। इनके मिलते ही रैक को यहां भेज दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने भी मई तक रैक पहुंचाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी अब तक यह रैक हबीबगंज कोचिंग डिपो तक नहीं पहुंच सका है।

यात्रियों को दुर्घटना के समय चोट न आए, सफर के दौरान झटके नहीं लगें इसके लिए जर्मन टेक्नोलॉजी एलएचबी के कोच वाला रैक उपलब्ध करवाए जाने लगे हैं। पहले चरण में यह रैक भोपाल एक्सप्रेस में लगाने के आदेश रेल मंत्रालय से किए गए थे। चेन्नई की फैक्ट्री में दो रैक का निर्माण किया गया। उनमें से एक रैक को साउथ-सेंट्रल रेलवे को दे दिया गया। दूसरा रैक पश्चिम-मध्य रेलवे को मिलना था पर अब तक नहीं मिला है।

जून तक संभावना: इधर, पश्चिम-मध्य रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि जून के महीने में भोपाल एक्सप्रेस को एलएचबी रैक से लैस कर दिया जाएगा। जो रैक भोपाल एक्सप्रेस को अलॉट किया गया था, उसमें दो एसी-3 श्रेणी के कोच कम थे। उनके बिना भोपाल एक्सप्रेस को रैक नहीं दिया जा सकता। इसलिए जून तक का इंतजार करना होगा।

खबरें और भी हैं...