पांच भागों में बांटा जाएगा शहर सर्कल, बदलेंगी थानों की सीमाएं
भोपाल | नगर निगम सीमा में पांच नई तहसीलें बनाई जाना है। इन तहसीलों का गठन लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को देखते हुए किया जाएगा। इसके लिए शहर सर्कल (एसडीएम दफ्तर) के एरिया का बंटवारा किया जाएगा। इस एरिया में आने वाले क्षेत्र के पांच थानों का बंटवारा उसी क्रम में किया जा रहा है, जिसमें लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्थित बना रहे। इसके लिए एक बार अधिकारियों के बीच मंथन हो चुका है, लेकिन अभी तय कुछ भी नहीं हुआ है। जबकि शासन के आदेश में 10 जून तक शहरी क्षेत्र में पांच नई तहसीलों का गठन करना है। अगर यही स्थिति रही तो तहसीलों के गठन में देरी तय है। हुजूर तहसील में 300 गांव आते हैं, ये काफी बड़ी तहसील है। पहले इसी तहसील को टुकड़ों में बांटने की बात चल रही थी।