एनएलआईयू : आज डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे प्रो.कुमार
भोपाल | नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (एनएलआईयू) में प्रो. वी. विजय कुमार गुरुवार को बतौर डायरेक्टर कार्यभार संभालेंगे। उन्हें पांच साल के लिए डायरेक्टर बनाया गया है। वे गुरुवार को डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाल लेंगे। प्रो.एसएस सिंह के इस्तीफे देने के बाद प्रो. मुकेश श्रीवास्तव डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
नेशनल लॉ स्कूल स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी बैंगलुरू के प्रो. कुमार नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी द तमिलनाडु डॉ. आंबेडकर लाॅ यूनिवर्सिटी (टीएनडीएएलयू) चेन्नई में जुलाई 2010 से जुलाई 2013 तक कुलपति भी रहे हैं। इनके सामने एनएलआईयू की प्रतिष्ठा को वापिस दिलाने की चुनौती रहेगी। दरअसल, यहां पर स्टूडेंट्स को विभिन्न परीक्षाओं में फेल होने के बाद भी बीए-एलएलबी (ऑनर्स) की डिग्री अवार्ड किए जाने का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जिससे यूनिवर्सिटी की छवि धूमिल हुई है। वहीं नए स्टूडेंट्स के नाम भी सामने आ रहे हैं।, जिन्हें गलत तरीके से डिग्री मिली है। हालांकि प्रशासन ने सिस्टम में सुधार लाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रो. कुमार यहां जिम्मेदारी संभालते इससे पहले एक नई जांच भी शुरू हो गई है। इस मामले में कितने लोग लिप्त हैं इसकी जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अभय गोहिल द्वारा शुरू की गई है। जस्टिस गोहिल बुधवार को भी एनएलआईयू पहुंचे और इस फर्जीवाड़े से जुड़े स्टूडेंट्स की जानकारी मांगी गई।