- Hindi News
- National
- जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आज, शहर में कहीं भी नहीं बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के रेट
जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आज, शहर में कहीं भी नहीं बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के रेट
भोपाल| जमीन के दाम तय करने के लिए गुरुवार दोपहर तीन बजे कलेक्टोरेट में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक होगी। बैठक में उपमूल्यांकन समिति की रिपोर्ट पेश की जाएगी। नए नियम बनाने के बाद प्राॅपर्टी के रेट तय करने वाली गाइडलाइन इस बार दो महीने लेट हो गई है, हालांकि एक जून को लागू होने वाली गाइडलाइन में इस बार शहर में कहीं भी रेट नहीं बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया है। इस बार 4 नई कॉलोनियों को जोड़ा गया है, जिसमें बीडीए की पतंजलि परिसर, गोविंदपुरा की गैलेक्सी सिटी एक व दो के अलावा जाटखेड़ी की सागर पर्ल कॉलोनी के रेट पहली बार खुलेंगे। अभी तक यहां आसपास की कॉलोनियों के तय रेट से रजिस्ट्री हो रही थी। वरिष्ठ जिला पंजीयक पवन अहिरवार के अनुसार बैठक में प्रस्तावित कलेक्टर गाइडलाइन पर चर्चा की जाएगी।