बिजली गुल... कई इलाकों में आज तीन घंटे तक होगी कटौती
भोपाल| बिजली कंपनी का अमला गुरुवार को भी मेंटेनेंस करेगा। इस वजह से शहर की कई कालोनियों में सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इनमें समूचा गांधी नगर, गार्डन स्टेट, सुविध विहार, कर्नल कॉर्नर, पीपलनेर, एसआईएसटी, एसपीएस के पास, ऑल सेंट स्कूल के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। ज्ञात हो कि कंपनी अलग-अलग क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य करती है।