उधारी के 40 हजार रुपए वापस मांगे तो कांट्रेक्टर ने फोड़ा महिला का सिर
भोपाल|रातीबड़ क्षेत्र में एक कांट्रेक्टर ने महिला का सिर फोड़ दिया। वह अपने रुपए मांगने गई थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सेवनिया गौड़ निवासी फूला बाई (30) घरेलू काम करती हैं। पुलिस के मुताबिक करीब 10 साल पहले उन्होंने कांट्रेक्टर र|ेश यादव को 40 हजार रुपए उधार दिए थे। वह मकान बनाने का ठेका लेता है। फूला जब भी रुपए वापस मांगती तो वह टाल देता था। बुधवार सुबह साढ़े सात बजे फूला एक अन्य महिला के साथ र|ेश के घर पहुंची। इस पर वह भड़क गया और उसने सरिए से उन पर हमला कर दिया।