रेडक्राॅस सोसायटी: अध्यक्ष के लिए चुनाव आज
भोपाल| इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी की राज्य शाखा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 मई को 11 बजे राजभवन में होंगे। इस चुनाव में अलग-अलग जिलों से चुने गए सोसायटी के 45 सदस्य मतदान कर राज्य शाखा के पदाधिकारियों को चुनेंगे। चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के दावेदारों ने बुधवार को चुनाव में मतदान करने वाले सदस्यों बातचीत की। उनके अध्यक्ष बनने के बाद सोसायटी के लिए किए जाने वाले प्रस्तावित कामों के बारे में जानकारी दी। इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी के अफसरों ने बताया कि राज्य शाखा के अध्यक्ष पद के लिए भोपाल की उपमा राय और खरगौन के आशुतोष पुरोहित ने नामांकन दाखिल किया है। सोसायटी अफसरों ने बताया कि संस्था की राज्य शाखा के चुनाव दो साल से टल रहे थे, जो 17 मई को होंगे। सोसायटी के 51 में से 45 जिलों से चुनकर आए सोयायटी सदस्य मतदान कर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।