मानस भवन में कथा अाज से
भोपाल| पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन में गुरुवार से 23 मई तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। आयोजक भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल लिली के मुताबिक पं. मुकेश महाराज द्वारा प्रतिदिन शाम 4:30 बजे से कथा सुनाई जाएगी। इसके पूर्व कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजनस्थल पहुंचेगी। इस दौरान मनोहारी झांकियां भी सजाई जाएंगी।