- Hindi News
- National
- आनंदी बेन पटेल अवकाश पर गईं तो कोहली ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद की ली शपथ
आनंदी बेन पटेल अवकाश पर गईं तो कोहली ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद की ली शपथ
भोपाल | गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हेमंत गुप्ता ने बुधवार को मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। मप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अवकाश पर रहने के कारण राष्ट्रपति द्वारा कोहली को मप्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीता सरन शर्मा, लोकायुक्त जस्टिस नरेश गुप्ता तथा उप लोकायुक्त जस्टिस उमेश चंद्र माहेश्वरी, पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी आदि उपस्थित रहे।