कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को केंद्रीय जेल भेजा
लीगल रिपोर्टर. भोपाल | राजधानी की एक विशेष अदालत ने 10 साल पुराने आरक्षक से मारपीट के मामले में गिरफ्तारी वारंट निरस्त कराने पहुंचे कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को जेल भेज दिया है। पटवारी इस मामले में कई सालों से गैरहाजिर चल रहे थे। मंगलवार को विधायक और सांसदों के आपराधिक मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश सुरेश सिंह की अदालत में वे हाजिर हुए थे। अदालत के आदेश के बाद पटवारी और एक अन्य आरोपी नवीन रायकवार को देर शाम केंद्रीय जेल भेज दिया गया। 4 अप्रैल को अदालत ने उपस्थित ना होने पर पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश दिए थे।