पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाॅस्पिटल सील, मेडिकल कॉलेज में लेब भी नहीं, हम कैसे बनेंगे डॉक्टर

हाॅस्पिटल सील, मेडिकल कॉलेज में लेब भी नहीं, हम कैसे बनेंगे डॉक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| सर, एडवांस मेडिकल काॅलेज के हाॅस्पिटल को बैंक ने वसूली नहीं होने की वजह से कुर्क कर दिया है। कॉलेज में लेब भी नहीं है। ऐसे में न तो हम क्लिनिकल प्रेक्टिस कर पा रहे हैं और न ही प्रेक्टिकल हो पा रहे हैं। काॅलेज की अव्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो मैनेजमेंट प्रताड़ित करता है। एडवांस मेडिकल कालेज के सेकंड ईयर के करीब पांच दर्जन छात्रों ने कलेक्टर की जनसुनवाई में काॅलेज की अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में 70 लोगों ने शिकायती आवेदन पेश किए। छात्रों ने कलेक्टर को बताया कि काॅलेज में शुरू से ही मेडिकल काउंसिल आॅफ इंडिया के मापदंडों के मुताबिक फेकल्टी नहीं हैं। इसलिए एमसीआई ने कॉलेज पर दो साल के लिए एडमिशन के लिए बेन लगा दिया है। कलेक्टर ने मामले की जांच का जिम्मा बीयू के कुलपति को सौंपा है।







खबरें और भी हैं...