चलो एप लॉन्च, अब मोबाइल पर मिल सकेगी लो फ्लाेर बसों की लाइव लोकेशन
लो फ्लोर बसों की स्थित का पता अब मोबाइल पर लग सकेगा। इसके लिए गुरुवार को महापौर आलोक शर्मा ने चलो एप लॉन्च किया। बीसीएलएल और चलो की ओर से बनाए गए इस एप में शहर के अलग-अलग रूटों पर चलने वाली लो फ्लोर बसों समेत मिडी बसाें की लाइव लोकेशन का पता चल जाएगा। एप की लॉन्चिंग वीआईपी रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित कर की गई।
बस स्टॉप पर लोगों को अब नहीं करना पड़ेगा इंतजार
महापौर शर्मा ने कहा कि एप के माध्यम से लोगों को बस की 100 प्रतिशत सटीक जानकारी मिलेगी। ऐसे में लोगों को बस स्टॉप पर खड़े होकर बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान निगम आयुक्त प्रियंका दास, बीसीएलएल के सीईओ चंद्रमौलि शुक्ला और बीसीएलएल डायरेक्टर केवल मिश्रा सहित आदि मौजूद थे।