पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंद्र विहार हॉस्टल में मैस शुरू नहीं हुई तो भूख हड़ताल पर बैठे छात्र

इंद्र विहार हॉस्टल में मैस शुरू नहीं हुई तो भूख हड़ताल पर बैठे छात्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंद्र विहार स्थित पोस्ट मेट्रिक छात्रावास में खाने की मैस बंद होने से गुस्साए छात्रों ने कलेक्टोरेट के गेट पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। बुधवार सुबह 11 बजे हॉस्टल के करीब तीस छात्र कलेक्टोरेट के गेट पर पहुंच गए। इनके हंगामे के बाद सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अवनीश चतुर्वेदी ने दो दिन में मैस शुरु करने का आश्वासन देकर हड़ताल तुड़वाई। परीक्षाओं के दौरान 1 मई को अनुसूचित जाति के सरकारी हॉस्टल्स की मैस बंद करने के खिलाफ हड़ताल के बाद भी डॉ. अांबेडकर हॉस्टल को छोड़कर दूसरे हॉस्टल्स की मैस शुरू नहीं की गई। अफसरों ने बताया कि संभाग के सभी सरकारी हॉस्टल्स में मई और जून में मैस चलाई जाएगी। इसके विरोध में बुधवार को करीब तीस छात्रों ने कलेक्टोरेट के गेट के पास भूख हड़ताल शुरु कर दी थी।

खबरें और भी हैं...