पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दलित आंदोलन इफेक्ट : भिंड मुरैना के एसपी के बाद अब कलेक्टर भी बदले

दलित आंदोलन इफेक्ट : भिंड-मुरैना के एसपी के बाद अब कलेक्टर भी बदले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार ने देर रात बड़ा फेरबदल करते हुए 36 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। इसमें 10 जिलों के कलेक्टर बदलने के साथ नगर निगम के कमिश्नरों का भी तबादला किया गया है। इसे चुनावी जमावट के तौर पर भी देखा जा रहा है। दलित आंदोलन के कारण हुई हिंसक घटनाओं के बाद भिंड-मुरैना के एसपी बदले गए थे, अब यहां के कलेक्टरों को भी बदल दिया गया है। भोपाल स्मार्ट सिटी परियोजना के सीईओ चंद्रमौली शुक्ला को जबलपुर नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है। शेष | पेज 14 पर



मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि इलैया राजा टी को राज्य सरकार ने भिंड से हटाने के साथ ही पर्यटन विकास निगम के एमडी की जिम्मेदारी दी है। मुरैना कलेक्टर रहे भास्कर लक्षकार को जरूर मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। बदले गए दस जिलों के कलेक्टर में वो तीन जिले दमोह, बड़वानी और खंडवा भी शामिल हैं, जिन्हें नीति आयोग ने देश के 100 पिछड़े जिलों में शुमार किया था। सौ जिलों में मप्र के आठ जिले शामिल थे।

- कृष्णगोपाल तिवारी का सामाजिक न्याय विभाग का संचालक बनने के बाद प्रमुख सचिव अशोक शाह आयुक्त के प्रभार से मुक्त होंगे।

- अजीत कुमार के आयुक्त उच्च शिक्षा बनने के बाद नीरज मंडलोई इस प्रभार से मुक्त होंगे।

- इलैया राजा टी के एमडी पर्यटन बनने के बाद प्रमुख सचिव हरिरंजन राव इस दायित्व से मुक्त होंगे।

- खाद्य आयोग में राजाभैया प्रजापति के आने के बाद एसएस कुमरे सिर्फ इस दायित्व से मुक्त होंगे।

- पीके गुप्ता के कार्यपालक संचालक, आपदा प्रबंध संस्थान का पद संभालने के बाद संजीव सिंह इस दायित्व से मुक्त होंगे।

- अनुभा श्रीवास्तव को राज्य शिक्षा केंद्र में अपर मिशन संचालक के साथ राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अपर प्रबंध संचालक का प्रभार भी दिया गया है।

- भू अभिलेख के अपर आयुक्त नीरज कुमार सिंह को राजस्व मंडल सचिव का प्रभार दिया गया है।

चंद्रमौली शुक्ला बने जबलपुर नगर निगम कमिश्नर

नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना

इलैया राजा टी कलेक्टर, भिंड प्रबंध संचालक, पर्यटन विकास निगम

अभिषेक सिंह कलेक्टर, खंडवा उप सचिव, मप्र शासन

अमित तोमर कलेक्टर, डिंडौरी कलेक्टर, बड़वानी

तेजस्वी नायक कलेक्टर, बड़वानी संचालक बजट

भास्कर लक्षकार कलेक्टर, मुरैना उप सचिव, मप्र शासन

डॉ. श्रीनिवास शर्मा कलेक्टर, दमोह अपर आयुक्त, राजस्व, जबलपुर

अजयकुमार शर्मा कलेक्टर, अनूपपुर अपर सचिव, मप्र शासन

बाबूसिंह जामोद कलेक्टर, अशोकनगर उप सचिव, मप्र शासन

नागरगोजे मदन कलेक्टर, दतिया उप सचिव, मप्र शासन

तरुण राठी कलेक्टर, शिवपुरी उप सचिव, मप्र शासन

चंद्रमौली शुक्ला सीईओ, स्मार्ट सिटी भोपाल आयुक्त, नगर निगम, जबलपुर

तबादलों की शेष सूची देखें पेज 14 पर

खबरें और भी हैं...