- Hindi News
- National
- कर्मचारियों को 7वें वेतनमान पर 2% और छठवें पर 3% महंगाई भत्ता, आदेश जारी
कर्मचारियों को 7वें वेतनमान पर 2% और छठवें पर 3% महंगाई भत्ता, आदेश जारी
भोपाल | राज्य सरकार ने 10 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) देने के आदेश जारी कर दिए। आदेश के अनुसार सातवां वेतनमान पा रहे कर्मचारियों को 1 जनवरी 2018 से 2 प्रतिशत और छठवां वेतनमान वालों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इस प्रकार डीए बढ़कर 142 फीसदी हो गया है। इससे सरकार पर 700 करोड़ का अतिरिक्त बोझ आएगा।