तीर्थ दर्शन योजना... रामेश्वरम् के लिए 26 मई को रवाना होगी ट्रेन
भोपाल| मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अगली यात्रा रामेश्वरम् की कराई जाना प्रस्तावित है। उक्त यात्रा के लिए आवेदन गुरुवार से लिए जाएंगे। इच्छुक वरिष्ठ नागरिक आवेदन फतेहगढ़ स्थित शकीला बानो भवन में संचालित योजना कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जमा कर सकते हैं। आवेदन 21 मई तक ही जमा होंगे। यात्रा के लिए राजधानी से 320 सीटें आरक्षित हैं। तय सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर यात्रियों का चयन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा।