पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भोपाल के ईशान और भव्या शीर्ष पर

भोपाल के ईशान और भव्या शीर्ष पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | अंकुर खेल परिसर स्थित अकादमी ऑफ चेस एज्युकेशन में शनिवार को मप्र राज्य अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता शुरू हुई। स्पर्धा के पहले दिन बालक वर्ग में तीन और बालिका वर्ग में दो चक्रों के मुकाबले हुए। बालक वर्ग में भोपाल के ईशान सिंह खनूजा, समर्थ सिंह और इंदौर के कविन कपूर एक समान तीन अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। जबकि वीर गिडवानी नीमच, असनूर सिंह नारंग जबलपुर, जतिन मलकानी ग्वालियर, आरव महेश्वरी इंदौर, निरवान यादव भोपाल, ईशान पवार इंदौर के दो-दो अंक हैं। बालिका वर्ग में दो चक्रों के बाद भोपाल की भव्या जोशी, इंदौर की लबधी धावरिया, आरना चैबे, आशीकिआ, अंशिका डोंगरे और हरसिमरत कौर के एक-एक अंक हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर 7 वर्षिय ईशान सिंह खनूजा का सम्मान किया गया। उन्होंने हाल ही में अल्बेनिया वर्ल्ड स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 30 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...