अयोध्या बायपास स्थित उड़ान क्रिकेट अकादमी में शनिवार को छठवीं उड़ान क्रिकेट लीग शुरू हुई। एक से डेढ़ माह तक चलने वाली इस लीग में अकादमी के खिलाड़ियों की 20 टीमें आपस में खेलेंगी। इसमें 12 सब जूनियर और आठ जूनियर टीमें हिस्सा लेंगी। अकादमी के मुख्य कोच मोहसिन हसन ने बताया कि लीग का उद्देश्य 280 बच्चों को मैच का अनुभव प्रदान करना है। लीग में 25-25 ओवर के मैच खेले जाएंगे। सभी मुकाबले सुबह 07:00 बजे से शुरू होंगे। प्रत्येक टीम 2 से 3 लीग मैच खेलेगी। उसके बाद जीत के आधार पर क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में प्रवेश करेगी। लीग का उद्घाटन अकादमी के चैयरमेन अनिल गोयल ने किया। इस अवसर पर कोच राहुल पिल्लई, तरुण पटेल, आलोक तिवारी और अंकित सेम्युल्स मौजूद रहे।