अदम्य पचौरी का प्रदर्शन से जयहिंद एकादश ने वंदेमातरम इलेवन तीन विकेट से हराकर अरेरा क्रिकेट लीग में जीत दर्ज की है। ओल्ड कैंपियन मैदान वंदेमातरम इलेवन ने पहले खेलते हुए 210 रन बनाए। इसमें अथर्व गुप्ता ने 63, सलीन माहेश्वरी ने 32 और रोहित करोले ने 20 रन बनाए। जयहिंद की ओर से पल्ल्व गोधव और मयंक यादव ने पांच-पांच विकेट लिए। जवाब में जयहिंद इलेवन ने जरूरी रन 28 ओवर में सात विकेट पर बना लिए। इसमें अदम्य पचौरी ने नाबाद 97 रन बनाए। आशुतोष गिरी ने 38 और कृष्णा सरीन ने 21 रन बनाए। अदम्य मैन आफ द मैच रहे। उन्हें एमपी एग्रो के रीजनल मैनेजर अनंत सोलंकी और कोच सुरेश खड़से ने पुरस्कृत किया। इससे पहले खेल संचालक डा. एसएल थाउसेन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। संचालक का पदभार संभालने के बाद श्री थाउसेन शनिवार को मैदानों का जायजा लेने निकले थे। वे ओल्ड कैंपियन के अलावा अंकुर मैदान भी पहुंचे।