पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भोपाल महिला क्रिकेट टीम हारकर भी सेमीफाइनल में

भोपाल महिला क्रिकेट टीम हारकर भी सेमीफाइनल में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | भोपाल

भोपाल संभाग की लड़कियां शनिवार को ग्वालियर से हारने के बाद भी जेएस आनंद ट्रॉफी अंतर संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। जबकि ग्वालियर, इंदौर और नर्मदापुरम ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अंतिम-4 में जगह बना ली है। ग्वालियर ने 10/188 रन बनाए। उसकी ओर से बबिता ने 82 रन बनाए। सौम्या तिवारी ने तीन विकेट लिए। निकिता और वैष्णवी को दो-दो विकेट मिले। जवाब में भोपाल की टीम 135 रन पर ऑल आउट हो गई। निकिता ने 46 और दीपिका शाक्य ने 22 रन बनाए। उधर, उज्जैन में नर्मदापुरम और उज्जैन के बीच खेले गए मुकाबले में प्रीति यादव छाई रहीं। उन्होंने जहां 64 रनों की अविजित पारी खेली। वहीं दो विकेट भी चटकाए। इस मुकाबले में उज्जैन ने पहले खेलते हुए 10/109 रन बनाए। गरिमा यादव (50) ने अर्धशतक जमाया। जवाब में नर्मदापुरम ने 23.1 ओवर में दो विकेट पर 111 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। वर्षा पटेल ने नाबाद 33 रन बनाए।

रेड की जेवियर लीग में पहली जीत

जेएस आनंद ट्रॉफी

भोपाल | जेवियर रेड ने ग्रीन पर पांच रनों की रोमांचक जीत दर्ज करते हुए जेवियर क्रिकेट लीग में जीत का खाता खोला। यह उसकी पहली जीत है। जेवियर मैदान पर सीनियर वर्ग के इस मुकाबले में जेवियर रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए। उसकी ओर से अजय ने तीन छक्के समेत 46 रनों की पारी खेली। 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जेवियर ग्रीन के बल्लेबाज 144 रन पर आउट हो गए। अजय और मुनेंद्र को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चुना गया। दोनों को सिस्टर मारिया गुरेडी ने पुरस्कृत किया।

सेमीफाइनल लाइनअप

इंदौर विरुद्ध भोपाल
21 मई ग्वालियर में

ग्वालियर बनाम नर्मदापुरम 21 मई ग्वालियर में

खबरें और भी हैं...