पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानव जीवाश्म खोजने वाले वैज्ञानिक सोनकिया की सड़क हादसे में मौत

मानव जीवाश्म खोजने वाले वैज्ञानिक सोनकिया की सड़क हादसे में मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद | देश में मानव जीवाश्म खोजने वाले भू-वैज्ञानिक डॉ. अरुण सोनकिया का शनिवार को हरदा रोड पर सड़क हादसे में निधन हो गया। उन्होंने उत्तर दिशा में नर्मदा नदी के तट पर बसे ग्राम हथनौरा में 5 दिसंबर 1982 में मानव जीवाश्म की खोज की थी। इसके लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। शनिवार को वे अपने पैतृक गांव हिरनखेड़ा (सिवनीमालवा) आए थे। जब वे कार से भोपाल लौट रहे थे, तब दोपहर करीब 2 बजे टुगारिया गांव जाने वाले रोड के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। वे भोपाल की अपेक्स बैंक कॉलोनी रोहित नगर के पास सहयोग बिहार कॉलोनी में रहते थे। -पढ़ें पेज 5

खबरें और भी हैं...