पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्ची के कपड़े उतारकर ले रहा था फोटो, लोगों ने पीटा

बच्ची के कपड़े उतारकर ले रहा था फोटो, लोगों ने पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| कमला नगर में 7 साल की बच्ची के अश्लील फाेटो खींचने वाले की लोगों ने जमकर पिटाई की। आरोपी भाजपा की पूर्व पार्षद शारदा पंतावने का बेटा है। नया बसेरा निवासी सात साल की मासूम कक्षा दूसरी की छात्रा है। टीआई कमला नगर आशीष भट्टाचार्य के अनुसार शनिवार शाम बच्ची एक रिश्तेदार के घर जा रही थी। तभी आईआईएफएम के सामने नाले में साफ-सफाई करवा रहा निगम का सुपरवाइजर विनय पंतावने ने उसे पकड़ लिया। उसने मासूम के कपड़े उतारवाकर अश्लील फोटो खींचना शुरू कर दिया। बच्ची के शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़कर पीट दिया। इसके बाद विनय खुद ही थाने पहुंचा और लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराने का प्रयास करने लगा। तभी बच्ची के परिजन भी थाने पहुंच गए। शिकायत पर पुलिस ने विनय पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...