भोपाल| बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राओं को परेशान होना पड़ता है। इससे तंग आकर एक छात्रा ने राज्यपाल को शिकायत की है। रायसेन जिले के साई खेड़ा की रहने वाली श्वेता शर्मा की शिकायत को राजभवन ने गंभीरता से लिया है और इसकी जांच करने के निर्देश बीयू को दिए हैं। छात्रा ने शिकायत में कहा है कि उसे डिग्री लेने के लिए एक चैंबर से दूसरे चैंबर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। डिग्री देने के बदले उससे एक हजार रुपए की रिश्वत भी मांगी गई। लेकिन,उसने पैस देने से इनकार किया तो जवाब मिला की डिग्री घर पहुंच जाएगी। बीयू रजिस्ट्रार डॉ. यूएन शुक्ल ने बताया कि राजभवन से निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। छात्रा के आवेदन को भी ट्रेस कराया जा रहा है।