भोपाल| शनिवार को शहर में दिन भी खूब तपा। पारा 43.2 डिग्री पार पहुंच गया। यह सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। सुबह से ही शहर तपने लगा था। बादल भी छंट गए थे। सुबह 11.30 बजे ही तापमान 39 डिग्री पर पहुंच गया था। दोपहर 2.30 बजे यह 41.6 हो गया। एक घंटे बाद करीब 3.30 बजे पारा 43.2 डिग्री पर पहुंच गया। तपिश इतनी थी कि शाम 5.30 बजे भी तापमान 41 डिग्री था। इससे पहले गुरुवार को पारा 43.7 डिग्री तक पहुंच गया था। रात का तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया।